राजगढ़ में 25 फीट के बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची का सफल रेस्क्यू, रात 2ः30 बजे निकाला बाहर

MP 5 year old girl falls in borewell CM Shivraj order rescue operation: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पांच साल की बच्ची 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को सुरक्षित बाह निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को रात 2ः30 बजे रेस्क्यू किया गया।

Madhya Pradesh News

MP 5 year old girl falls in borewell CM Shivraj order rescue operation: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बुधवार आधी रात को 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 5 साल की बच्ची को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बचा लिया है। बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के अनुसार लगभग नौ घंटे के आपॅरेशन के बाद पांच साल की बच्ची को रात 2ः30 बजे बाहर निकाल लिया गया। यह घटना कल राजगढ़ के पिपलिया रसोदा गांव में मंगलवार शाम करीब 5ः30 बजे हुई।

विज्ञापन

इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) पहुंच गया। बच्ची को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। साथ ही बच्ची को सांस लेने में परेशानी न हो इसके लिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। मैं स्थानीय प्रशासन से भी लगातार संपर्क में हूं। उन्होंने कहा कि हम मासूम लड़की को सुरक्षित बाहर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

बच्ची को पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि शाम में एक पांच साल की बच्ची एक खेत में खुले बोरवेल में गिर गई और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा कि यह घटना बोदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपलिया रसोदा गांव में हुई। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) मौके पर पहुंच गया है और बोरवेल शाफ्ट के अंदर उसे ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से बच्ची को बचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले इसी तरह की एक घटना में बिहार के नालंदा जिले के कुल गांव में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद एनडीआरएफ के कर्मियों ने एक 3 वर्षीय लड़के को जीवित बाहर निकाला था। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीमों ने कुछ घंटों तक चले बचाव अभियान का नेतृत्व किया। अधिकारियों के अनुसार, एक किसान ने बोरवेल खोदा और उसे खुला छोड़ दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ