मध्य प्रदेश में कब और कहां होगा चौथा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, जानें पूरी डिटेल

MP 4th Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश का चौथा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। जैसे इस बार कॉन्क्लेव की मेजबानी सागर करने वाला है।

MP 4th Regional Industry Conclave

MP 4th Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज की शुरुआत की है। अब तक इस सीरीज के 3 पार्ट आयोजिक हो चुके हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव चौथा सीरीज की मेजबानी सागर करने वाला है। इसके पहले उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हो चुका है। अब 27 सितंबर को सागर में चौथे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजन किया जाएगा।

राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा

मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की यात्रा को शुरू करने रणनीतिक रूप से राज्य में निवेश को बढ़ावा देने फोकस किया जा रहा है। अलग-अलग सेक्टर के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सीएम मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज की शुरुआत की। इसका पहला आयोजन उज्जैन में किया गया, जो कि काफी सफल साबित हुआ। इसी तरह से जबलपुर और ग्वालियर में इसका आयोजन सफल हुआ। अब 27 सितंबर को सागर में चौथा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा। इसमें भी अलग- अलग सेक्टर के उद्योगपति देश-विदेश से आएंगे। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से राज्य में औद्योगिक विकास को काफी बढ़ावा मिल रहा है।

चौथे कॉन्क्लेव का उद्देश्य

सागर में के जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी मैदान में इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्योगपतियों, अलग-अलग उद्योग यूनियन के प्रतिनिधियों सहित 2,500 से अधिक प्रतिभागियों को एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। इस कॉन्क्लेव में विचारों, नवाचार और निवेश पर विस्तार से चर्चा होगी। इससे राज्य अपनी औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाते हुए एमएसएमई को मजबूत करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ