हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Govt Jobs: मध्य प्रदेश में निकलेंगी 30 हजार भर्तियां, 3 हजार डॉक्टर भी रखे जाएंगे; डिप्टी सीएम ने किया ऐलान

MP Govt Jobs Recruitment: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सरकारी नौकरी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 3 हजार डॉक्टरों समेत 30 हजार भर्तियां जल्द की जाएंगी।

विज्ञापन

MP Govt Jobs Recruitment: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए जहां सीएम मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ा रहे हैं, वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ा रहे हैं। जल्द ही प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इनमें 3 हजार डॉक्टर भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दी है।

30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती

प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल बीते दिन रीवा में प्रदेश के विकास कार्यों पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 3 हजार डॉक्टर समेत स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती जल्द ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस भर्ती का उद्देश्य जिला मुख्यालय के अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के होने पर राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने नए सर्किट हाउस के निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने, फोरलेन बाईपास के निर्माण और बेला सिलपरा रिंग रोड के निर्माण के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज होगी स्टार्स प्रोजेक्ट पर नेशनल नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप, 17 राज्यों के शिक्षा सचिव होंगे शामिल

रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के लाभ

इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 23 अक्टूबर को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव पर बात करते हुए कहा कि इससे पूरे विन्ध्य में औद्योगिक विकास को एक नई ऊर्जा मिलेगी। क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए भारी मात्रा में निवेश होगा। इससे रीवा में फूड पार्क और आईटी पार्क का भी जल्द ही निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola