MP 3 Villages Won Best Tourism Village Award: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी के साथ विकास की राह पर चल रहा है। बीते दिन सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया था। इस कॉन्क्लेव में राज्य को 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिला। इसके साथ ही राज्य के 3 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार भी मिला। 27 सितंबर, 2024 का दिन मध्य प्रदेश के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। दरअसल, हाल ही में केन्द्र सरकार ने देश के सभी राज्यों का पिछले साल 2023-24 टूरिज्म रिपोर्ट रिलीज की थी। वहीं अंतराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश के 3 गांवों को अलग-अलग केटेगिरी में बेस्ट टूरिज्म विलेज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन तीनों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।
इन तीनों गांवों को मिला पुरस्कार
केन्द्र सरकार ने विश्व पर्यटन दिवस पर मध्य प्रदेश के प्राणपुर, सावरवानी और लाडपुरा खास को शिल्प और जिम्मेदार पर्यटन की श्रेणी में पुरस्कृत किया है। इसमें प्राणपुर को शिल्प श्रेणी में, सावरवानी और लाडपुरा खास को जिम्मेदार पर्यटन की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश के इन तीनों गांव ने भारत के पर्यटन मंत्रालय के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 में जीत हासिल की है। बता दें कि चंदेरी जिले में प्राणपुर, निवाड़ी में लाडपुरा खास और छिंदवाड़ा जिले में सावरवानी गांव स्थित है। इन गांवों के पर्यटकों में दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, यूरोप, रूस, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के नागरिक शामिल है।
36 गांवों को विजेता घोषित
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा 2023 में गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी। इस प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 991 आवेदन मिले थे। इनमें से 36 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 की 8 श्रेणियों में 36 गांवों को विजेता घोषित किया गया।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
4 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
14 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines