Madhya Prades CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए सीएम मोहन यादव द्वारा अलग-अलग प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी के तहत बीते दिन सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के एमएसएमई विभाग की समीक्षा बैठक को बुलाई। इस बैठक में उन्होंने मंत्री और अधिकारियों को एमएसएमई जैसे ही बाकी विभागों से जुड़े छोटे-छोटे शॉर्ट इंडस्ट्रीज के विकास की सुविधा के लिए युक्ति-संगत योजना बनाने और सभी को एक ही छत के नीचे लाने पर बात की है। इसके साथ ही निवेशकों के उद्योग लगाने के रुख के दृष्टिगत स्किल्स बैंक बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, इससे उद्योगों को एक साथ वर्क-फोर्स मिल पाएंगा।
सीएम मोहन यादव का अधिकारियों को निर्देश
बैठक में सीएम मोहन यादव ने बताया कि हाल ही में राजधानी भोपाल के पास रायसेन जिले के पास मौजूद इंडस्ट्रियल सेंटर मंडीदीप गए थे। तब उनसे एंटरप्रेन्योर ने इंडस्ट्रियल सेक्टर की समस्याओं की जानकारी दी थी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि एंटरप्रेन्योर्स ने यह भी बताया गया था कि उन्हें मंडीदीप में कुछ आंतरिक सड़क मार्गों का निर्माण अपनी तरफ से करवाया है। इस मामले को लेकर सीएम मोहन यादव ने उद्योग और एमएसएमई विभाग को इन परेशानियों का समाधान करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार से छोटे उद्योगों के उद्यमियों को पूरी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ‘लाड़ली बहनों को लघु उद्योगों से जोड़कर उनका आर्थिक विकास संभव कराएंगे’, समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव का दावा
उद्यमियों को मिलेंगी सारी सुविधा
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंडस्ट्रियल सेक्टर में उद्यमियों के लिए इंडस्ट्रियल इंस्टिट्यूट में भूमि विकास के साथ ही पेयजल व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था और बाकी के बुनियादी सुविधाओं को दिलवाना सुनिश्चित किया जाए। उद्योग से जुड़ी सभी समस्याओं को तत्परता से हल करने और उद्योग से जुड़े सभी विभाग के लिए मार्ग निकालना होगा। सीएम मोहन यादव ने इसके लिए उद्योग विभाग को नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि अलग-अलग व्यापार मेले के साथ भी अर्थ व्यवस्था की गति को रफ्तार दी जा सकती है। ग्वालियर और उज्जैन के व्यापार मेलों की तर्ज पर बकी नगरों में भी व्यापार मेले और उत्सव आयोजित किए जाएं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines