हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Madhya Pradesh: लड़की को 2 महीने में दो बार हुआ प्यार, दोनों से कर ली शादी, जानें कौन बना 'हमसफर'

Court Marriage: पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां दोनों पतियों ने जमकर हंगामा किया और युवती पर अपना अधिकार जताया।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

नीरज काकोटिया, मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के बालाघाट इलाके में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खैरलांजी थाना इलाके में एक युवती दो बार प्रेम विवाह किया। दूसरी बार जब शादी करने के बाद जब वह थाने पहुंची तो उसका पहला पति भी वहां आ धमका। इसके बाद पुलिस थाने में जमकर हंगामा हुआ। घंटों चले इस फिल्मी सीन के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवती से उसकी रजामंदी पूछी तो उसने नए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

युवती के लापता होने की शिकायत पुलिस से की गई थी

जानकारी के अनसुार इस मामले में रोहित उपवंशी ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार लड़सड़ा निवासी रोहित का दावा है कि उसका पिंडकेपार की रहने वाली युवती से पिछले 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने 25 अक्टूबर 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद करीब 2 महीने दोनों साथ भी रहे। हाल ही में युवती अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने मायके गई थी, जिसके बाद वह उससे बात नहीं कर रही है और न ही वापस उसके घर लौट रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में होगा फेंगल तूफान का असर; बारिश और बर्फीली हवाओं के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड

युवती ने 2 माह में की दूसरी बार कोर्ट मैरिज

रोहित उपवंशी ने अपनी कथित पत्नी के लापता होने की शिकायत खैरलांजी पुलिस थाने में दी थी। पुलिस जांच के दौरान इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस ने युवती को अपने नए प्रेमी राहुल बुरडे के साथ पकड़ा। युवती ने पुलिस को राहुल के साथ रहने की बात कही। हाल ही में युवती ने राहुल के साथ कोर्ट में दूसरी शादी कर ली। इस बात का पता पहले पति को चला तो उसने पुलिस को दोबारा शिकायत की।

विज्ञापन

दोनों पतियों ने युवती पर जताया अपना अधिकार

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां दोनों पतियों ने जमकर हंगामा किया और युवती पर अपना अधिकार जताया। कई घंटे चले बहस के बाद पुलिस अधिकारियरों ने युवती से उसकी रजामंदी पूछी। युव्रती ने भविष्य में राहुल के साथ रहने की बात कही। पुलिस दोनों शादियों के कोर्ट के दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। दोनों पक्षों के परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘हिंदू हूं… हमें अपनों के लिए आवाज उठानी चाहिए’, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोले एक्टर सोनू सूद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola