CM Mohan Yadav Target Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के काम में लग गए हैं। सीएम मोहन यादव ने बुधवार से चुनावी प्रचार का ऐलान कर दिया है, बीते दिन ही उन्होंने सीधी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा था। ऐसा ही कुछ सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को जबलपुर की रैली में कहा है। रैली के संबोधन के दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी लहर में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।
डबल इंजन की सरकार करेगी 400 पार
लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे वार किए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर लोकसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस का क्लीन स्वीप करने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी लहर में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इस बार डबल इंजन की सरकार में 400 पार का नारा पूरा कर रही है।
सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर से कांग्रेस को 18 प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करने के लिए तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने 10 दिन पहले ही मध्य प्रदेश में अपने सभी लोकसभा के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इतना नहीं, भाजपा के कई प्रत्याशियों ने तो पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने 18 प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं की है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines