PM Narendra Modi Rahul Gandhi MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में ‘चुनौती’ की राजनीति देखने को मिल रही है। बीजेपी ने राहुल गांधी को इंदौर, जबकि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। इससे सूबे में सियासी पारा हाई हो गया है।
‘जीतू पटवारी को बलि का बकरा बना रही बीजेपी’
बता दें कि बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर राहुल गांधी को इंदौर से चुनाव लड़ने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीतू पटवारी को बलि का बकरा क्यों बना रही है। मेरा आग्रह है कि उनकी जगह इंदौर से राहुल को टिकट दिया जाए।
‘राहुल गांधी को इंदौर से 7 लाख वोट से हराकर भेजेंगे’
मेंदोला ने कहा कि हमारा इंदौर पीएम मोदी का परिवार है। ये परिवार राहुल गांधी को कम से कम 7 लाख वोट की हार का उपहार देकर विदा करेगा। ये अहंकार नहीं, विश्वास है।
कांग्रेस ने मेंदोला के पोस्ट पर किया पलटवार
कांग्रेस ने मेंदोला के पोस्ट पर पलटवार किया है। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को छोड़िए, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण देता हूं कि वे राहुल गांधी की सीट वायनाड से चुनाव लड़ लें, 7 लाख छोड़िए, 10 लाख वोटों से हराकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में चर्चा में बने रहने के लिए रमेश मेंदोला ने यह ट्वीट किया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस आज जारी करेगी एमपी-छत्तीसगढ़ की लिस्ट, संभावित उम्मीदवारों के नाम आए सामने
बड़ें अंतर से चुनाव जीतने के बावजूद में मेंदोला का नहीं बनाया गया मंत्री
कुणाल चौधरी ने कहा कि रमेश मेंदोला को बड़े अंतर से चुनाव जीतने के बावजूद भी अब तक मंत्री नहीं बनाया गया है। वे अपनी ही पार्टी में लाइमलाइट में रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: MP News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कमलनाथ के करीबी ने छोड़ा ‘हाथ’, BJP में हुए शामिल
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
16 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines