Madhya Pradesh News : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। लोकसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए EC के निर्देश पर प्रशासन भी सतर्क है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर में नोटों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। नोटों की गिनती करते-करते अधिकारी हांफ गए।
लोकसभा चुनाव 2024 में पैसों और धनबल का इस्तेमाल न हो, इसे लेकर जांच एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं। होली से एक दिन पहले रात में इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित चोइथराम मंडी चौराहा पर पुलिस और एफएसटी की टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक फॉर्च्यूनर से 56 लाख रुपये नकदी मिली।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, जयपुर उम्मीदवार सुनील शर्मा की जगह पूर्व मंत्री लड़ेंगे चुनाव
एक थैले तथा दो कार्टूनों में भरी थी नकदी
फॉर्च्यूनर की डिक्की से एक थैले तथा दो कार्टून मिले, जिसमें भारी मात्रा में नकदी रखी थी। इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 आलोक कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग गांधीनगर रुबि मिजवानी मौके पर पहुंचे और फिर उन्होंने एफएसटी की टीम को बुलाया।
यह भी पढ़ें : मंडी से चुनाव लड़ेंगी कंगना, वरुण गांधी का कटा टिकट, BJP ने जारी की 5वीं सूची, देखें पूरी List
हर एंगल पर जांच कर रही टीम
पुलिस प्रशासन ने नकदी जब्त कर ली है। जब एफएसटी के अधिकारी कैश की गिनती करते-करते हांफ गए। कुल कैश 56 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसे लेकर रुबि मिजवानी ने कहा कि अब जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने रुपये कहां से आए। ये कैश चुनाव के इस्तेमाल में जा रहे थे या फिर किसी व्यापारी का था। सभी एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है।
संबंधित खबरें
जबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
38 mins agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
4 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
21 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
22 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
23 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
23 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines