भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः चुनावी साल में संगठन को मजबूत करने के मकसद से भोपाल में बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक से पहले नेताओं द्वारा गलत वंदेमातरम गाने पर उसे बीच में रुकवाने का वीडियो सामने आया है। जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।
वीडियो में बैठक से पहले मंच पर खड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और साथ में बीजेपी के कार्यकर्ता भी वंदेमातरम गाते नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही वंदेमातरम गलत गाया गया तो बीच में ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सभी को वंदेमातरम गाने से बीच में ही रोक दिया।
कांग्रेस ने बीजेपी को बताया देशद्रोही पार्टी
कांग्रेस ने इस वीडियो को जारी कर बीजेपी को देशद्रोही पार्टी बताते हुए प्रधानमंत्री से इन नेताओं पर रासुका लगाने की मांग की है। कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट लिखा कि बीजेपी ने एक बार फिर साबित किया कि वह देशद्रोहियों की पार्टी है। भोपाल में बीजेपी की बैठक में राष्ट्रगीत वंदेमातरम का अपमान। बीच में ही रुकवाया राष्ट्रगीत। प्रधानमंत्री यह कृत्य करने वालों पर रासुका लगाएँगे क्या?
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
14 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
14 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
18 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines