Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओं के लिए खुशखबरी है। 25 जुलाई से योजना के रजिस्ट्रिशेन फिर से शुरू होंगे। जिसके पंजीयन 20 अगस्त तक करवाए जा सकेंगे। इस बार राज्य शासन ने योजना के प्रावधानों में कुछ संशोधन किए हैं।
इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
लाड़ली बहना योजना में दो किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब योजना के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। जिसमें 21 साल की शादीशुदा महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जिन महिलाओं के घरों में ट्रैक्टर हैं उन परिवारों की महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। जिनके खाते में 1000 रुपए की किस्त आना शुरू होंगे।
बता दें कि इन महिलाओं के योजना से जुड़ने के बाद प्रदेश की 18 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा। अब तक 1.25 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा था। इन महिलाओं को जुड़ने के बाद राज्य सरकार पर योजना में 1 हजार 260 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।
ऐसा होगा दूसरे चरण में काम
- 21 से 23 साल की महिलाओं के रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई से होंगे
- 10 सितंबर को दूसरे चरण में 1 हजार रुपए की पहली किस्त जमा होगी
- 25 जुलाई से 25 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी
- 26 से 29 अगस्त तक आपत्तियों की जांच और निराकरण होंगे
- 31 अगस्त को आखिरी सूची जारी होगी
दो किस्त हो चुकी हैं जारी
बता दें कि योजना की पहली दो किस्त जारी हो चुकी हैं। जहां सीएम शिवराज ने जून को पहली किस्त जबलपुर से जारी की थी। जबकि योजना की दूसरी किस्त 10 जुलाई को इंदौर से जारी की थी। खास बात यह है कि सीएम शिवराज ने इस योजना की राशि चरणों में 3000 तक करने की बात कही है। जिसमें 1250 की किस्त तीसरे चरण में जारी की जा सकती है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines