Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार जल्द ही लाडली बहना योजना का पैसा लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजने जा रही है। इसका ऐलान खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट करके किया है। इसमें उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।
इसमें कहा है- ‘मेरी लाडली बहनों को प्रणाम। 10 तारीख फिर आ रही है और इस बार ग्वालियर से ठीक 2 बजे मैं आपके खाते में पैसे डालूंगा। आपका मंगल और कल्याण हो, आपका जीवन सुख से आगे बढ़े, इसमें आपका भाई कोई कसर नहीं छोड़ेगा।’
गौरतलब है कि अगस्त में जारी आंकड़ों की बात करें तो मध्य प्रदेश की 4 लाख 77 हजार 199 महिलाओं को लाडली बहना योजना का पैसा लाभ मिलेगा। दरअसल, हर माह एक हजार रुपये का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं की संख्या पौने पांच लाख से अधिक हो गई हैं।
यहां पर यह भी बता दें कि अब तक परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण अपात्र 1 लाख 26 हजार 80 महिलाओं को भी अब लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी खुद सीएम शिवराज सिंह ने पिछले दिनों दी थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस UPSC क्रैक करके बनी IPS अफसर, पिता IAS और MP, मां जानी-मानीं साहित्यकार
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
10 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
12 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
14 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines