Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त जारी हो गई है। जबकि अब महिलाओं को तीसरी किस्त मिलेगी। इस बीच 25 जुलाई से फिर से लाड़ली बहना योजना का पोर्टल भी शुरु किया गया है। जो महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाई थी, वह भी रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। खास बात यह है कि रक्षा बंधन पर सीएम शिवराज लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
सीएम शिवराज बढ़ा सकते हैं राशि
सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी मिल रही है कि रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। सीएम शिवराज तीसरी किस्त 1000 रुपए की जगह 1250 रुपए की जारी कर सकते हैं। यानि अक्टूबर से लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ी हुई मिल सकती है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कई गई है। लेकिन मान जा रहा है कि जल्द ही इसकी जानकारी सामने आएगी।
राशि बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं सीएम शिवराज
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त जारी करते समय ही इस योजना की राशि किस्तों में तीन हजार तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। सीएम ने 1000 के बाद 1250, फिर 1500, फिर 1750, फिर 2000, फिर 2250, फिर 2500, फिर 2750, फिर 3000 प्रतिमाह करने की घोषणा की है।
25 जुलाई से भरे जा रहे हैं फॉर्म
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दूसरी किस्त जारी करते वक्त 25 जुलाई से फिर से लाड़ली बहना योजना का पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसमें उन महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा, जो पहली बार में योजना से वंचित रह गई थी। इसके अलावा योजना में 21 साल की शादीशुदा महिलाओं को भी जोड़ा गया है। जिन्हें भी इस योजना का लाभ मिल रहा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines