एक शख्स को प्यासे जानवरों को पानी पिलाने पर नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया। मामला मध्य प्रदेश का है और प्यासे जानवरों को पानी पिलाने वाले शख्स का नाम सत्यनारायण गुर्जर है। वह मध्य प्रदेश वन विभाग में ड्राइवर है। आजकल वह कूनो नेशनल पार्क में कार्यरत है। ड्यूटी करते हुए उसने एक पेड़ के नीचे 5 चीतों को प्यासे बैठै देखा तो उसने उनको पानी पिला दिया।
उसके सहयोगी ने इस दौरान वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। सत्यनारायण ने जिस तरह जानवरों को पानी पिलाया, लोगों का दिल छू गया, लेकिन वन विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने सत्यनारायन को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी।
करीब 40 सेकंड का क्लिप
बता दें कि सोशल मीडिया पर करीब 40 सेकंड का वीडियो आया था। यह वीडियो मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क में बनाया गया था। वीडियो में देख सकते हैं कि 5 चीतों का परिवार पेड़ की छाया में लेटा हुआ दिखाई दे रहा था। सत्यनारायण गुर्जर अपने हाथ में पानी का एक जरीकैन लेकर सावधानी से चीतों के परिवार के पास पहुंचता है।
चीतों से कुछ फीट दूर होते गुर्जर रुकता है। एक स्टील की प्लेट में पानी डालता है। कैमरे के पीछे से कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना गया कि आओ, आओ। चीते उठे और तुरंत ही गुर्जर के पास पहुंच गए। फिर उन्हें प्लेट से पानी पीते हुए देखा गया। गुर्जर भी चीतों के पास बैठ जाता है और कैन से प्लेट में पानी डालता है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर चीता परियोजना के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। बता दें कि इस समय भारतीय धरती पर पैदा हुए 11 शावकों के साथ 17 चीते कूनो नेशनल पार्क के जंगल में घूम रहे हैं, जबकि 9 बाड़ों में रहते हैं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
20 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines