Kuno Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क से 22 दिन पहले लापता हुई मादा चीता निरवा को खोज लिया गया। रविवार को सर्चिंग के दौरान प्रसिद्ध धोरेट सरकार बाबा मंदिर के पास जंगल में मादा चीता की लोकेशन मिली थी, जहां वन विभाग के अधिकारियों ने मौके से मादा चीता को पकड़ा।
पूरी तरह से स्वस्थ है निरवा
मादा चीता को ट्रेंकुलाइज करने के बाद उसे बड़े बाड़े में शिफ्ट किया गया है। वहीं हेल्थ चेकअप में प्रारंभिक जांच में निरवा पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई है। सीसीएफ उत्तम शर्मा ने प्रेस नोट जारी करके इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निरवा को रविवार को सुबह लगभग 10 बजे कूनो राष्ट्रीय उद्यान के धोरट परिक्षेत्र इलाके में देखा गया जहां से उसे कैप्चर किया गया। निरवा पिछले 22 दिनों से लापता थी।
कॉलर आईडी हटाने से नहीं मिल रही थी लोकेशन
दरअसल, इन्फेंक्शन की वजह से कूनो नेशनल पार्क में सभी चीतों की कॉलर आईडी हटा दी गई थी। ऐसे में कॉलर आईडी से सैटेलाइट के माध्यम से मिलने वाली लोकेशन मिलना होना बंद हो गयी थी। ऐसे में मादा चीता निरवा जब कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकली तो उसे खोजना मुश्किल हो गया था। हालांकि निरवा की तलाश में 100 से भी ज्यादा की संख्या में वन प्रबंध, वन स्टाफ जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, वन्यप्राणी चिकित्सक तथा चीता ट्रेकर सम्मिलित थे। जो कूनों के क्षेत्र में पैदल सर्चिंग पार्टियों के अलावा 2 ड्रोन टीमें, 1 डॉग स्क्वाड और उपलब्ध हाथियों से निरवा को ढूंढने का अभियान चला रहे थे।
निरवा को हर दिन लगभग 15-20 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में खोजा जा रहा था। तभी 12 अगस्त की शाम निरवा की लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से मिली। जिसके बाद तुरंत ही सर्च टीमों को लोकेशन पर भेजा गया। हालांकि तब निरवा को कैप्चर नहीं कर पाया गया। लेकिन रविवार को उसकी लोकेशन फिर से मिली जिसके बाद उसे रविवार को से ट्रेंकुलाइज करके बड़े बाड़े में शिफ्ट किया गया है। जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है।
बता दें कि मौजूदा हालातों में कूनों नेशनल पार्क में एक शावक सहित 15 चीते मौजूद हैं, जिनमें 8 मादा और 7 नर चीते हैं, जिन्हें डॉक्टर और विशेषज्ञों की निगरानी में बाड़े में रखा गया है। फिलहाल चीतों के गले में लगी कॉलर आईडी हटा दी गई है।
ये भी देखें: MP में महाकाल के सहारे होगा चुनावी बेड़ापार,Congress का हिंदुत्व का तड़का
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
18 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines