कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत, ये थी बीमारी
Edited By Pushpendra Sharma

Kuno National Park Female cheetah Sasha dies
Edited By Pushpendra Sharma

Kuno National Park Female cheetah Sasha dies
विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश को कूनो नेशनल पार्क नामीबिया से शुरुआत में आए 8 चीतों में से एक मादा चीता साशा की मौत हो गई है। साशा की 24 जनवरी को तबीयत अचानक खराब हो गई थी। वह डीहाईड्रेशन और किडनी की समस्या से पीड़ित थी। मेडिकल टीम साशा का लगातार इलाज कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, शुरुआत में साशा को आराम मिल गया था, लेकिन आज अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि साशा का क्रिएटिनिन स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया था जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पोस्टमार्टम से मौत के असली कारण का पता चलेगा।
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को छोड़ा था। इनमें पांच मादा और तीन नर चीते लाए गए थे। हाल ही में 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में साउथ अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए। जिसके बाद चीतों का कुनबा 20 हो गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: