मध्य प्रदेश सरकार कूनो नेशनल पार्क में चीतों को खिलाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. हर रोज करीब 35 हजार रुपए का मटन इन चीतों को खिलाया जा रहा है. इसकी जानकारी खुद सरकार ने विधानसभा में दी है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत चीतों के भोजन पर होने वाले खर्च की जानकारी मांगी थी.
चीतों के खाने पर कितना खर्च?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखित जवाब में बताया कि साल 2024-25 में मटन खरीदने पर कुल 1,27,10,870 रुपये खर्च किए गए. एक दिन के हिसाब से यह खर्च करीब 34,825 रुपये आता है. साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चीतों के भोजन के लिए कोई अलग बजट नहीं है. दूसरे मदों से इसके लिए धन निकाला जाता है. साथ ही बताया कि रोजाना कितनी बकरियों का मांस खिलाया जाता है, इसकी संख्या तय नहीं है.
बता दें, अभी कुनो नेशनल पार्क में कुल 35 चीता हैं.
कांग्रेस विधायक ने पूछे कई सवाल
कांग्रेस विधायक ने पूछा था कि चीतों के खाने के लिए वार्षिक आवंटन कितना है? रोजाना कितनी बकरियां खिलाई जाती हैं? क्या बकरियों की खरीद पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं? क्या चीते या तेंदुए आसपास के गांवों में मवेशियों का शिकार कर रहे हैं? क्या भोजन की कमी की वजह से 6 दिसंबर 2025 को सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत हुई थी? अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?
यह भी पढ़ें : MP News: जहां फिर से गूंजेगी चीतों की दहाड़… उस ‘गांधी सागर सेंचुरी’ की क्या है खासियत?
सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया कि चीतों को खाना नहीं दिया जा रहा. सरकार ने कहा कि एक निगरानी टीम चौबीस घंटे काम कर रही है. 6 दिसंबर को तेंदुए की मौत के बारे में कहा कि यह सड़क दुर्घटना में हुई थी. साथ ही यह भी कबूल किया कि तेंदुए खुले वन क्षेत्रों में घूमते समय कभी-कभी गांवों में मवेशियों का शिकार करते हैं.
बता दें, कूनो नेशनल पार्क के लिए नामीबिया से चीते लाए गए थे. इन अफ्रीकी चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर, 2022 को पार्क में छोड़ा था. फरवरी 2023 में, दक्षिण अफ्रीका से बारह और चीते जोड़े लाए गए.
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines