Kuno Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क में अब तक तीन शावक और 6 चीतों को मिलाकर कुल 9 मौते हो गई हैं। हाल ही में एक मादा चीता ने भी दम तोड़ दिया था। ऐसे में लगातार होती मौतों को लेकर चीता प्रोजेक्ट में बदलाव की बातें सामने आ रही थी। हालांकि सरकार ने फिलहाल स्पष्ट कर दिया है कि अभी चीता प्रोजेक्ट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
बारिश तक सभी चीतें बाड़े में रखे जाएंगे
सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल चीतों को कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़ों में ही रखा जाएगा और प्रोजेक्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। नेशनल पार्क प्रबंधन का कहना है कि चीता एक्शन प्लान में स्पष्ट एक साल में अगर 50 प्रतिशत चीते जिंदा बचते हैं तो परियोजना को सफल माना जाएगा। क्योंकि इस तरह के प्लान में बेहद सावधानी से काम किया जाता है।
सर्दियों के मौसम में खुले जंगल में छोड़ने की संभावना
दरअसल, अभी बारिश का मौसम चल रहा है। इसके अलावा कॉलर आईडी की वजह से हुए इनफेक्शन को लेकर सभी चीतों को खुले जंगल से लाकर बाड़े में छोड़ा गया है। पार्क प्रबंधन का कहना है कि सर्दियों का मौसम आने तक चीतों की स्थिति में सुधार आने की पूरी संभावना है। फिलहाल बारिश के मौसम में सभी चीतों की कालर आईडी हटाकर उन्हें बाड़े में ही रखा जाएगा। जब बारिश का मौसम खत्म होने के बाद सर्दियों का मौसम शुरू होगा तो फिर से चीतों को खुले जंगल में छोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा अगर शावक पूरे एक साल के हो जाते हैं तो योजना सफलता की और बढ़ती हुई मानी जाएगी। क्योंकि चीतों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बसाना आसान नहीं होता है। इसलिए चीता प्रोजेक्ट में एकदम से कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है।
9 चीतों की हो चुकी है मौत
दरअसल, कूनो नेशनल पार्क में कुल 20 चीते दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए थे। जिनमें से अब तक 6 चीतों की मौत हो चुकी है। जबकि एक मादा चीता ने भी चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से 3 चीतों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पार्क में 14 चीते और एक शावक को मिलाकर कुल 15 चीते बचे हैं। बता दें की चीता प्रोजेक्ट को लेकर पीएम मोदी ने भी पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
पर्यावरण मंत्री ने कही यह बात
वहीं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि चीतों की मौत की वजह मानसून का संक्रमण है। वन विभाग के अधिकारी लगातार मेहनतर कर रहे हैं, यह पहला साल है, जहां चीतों का ट्रांसलोकेशन हुआ है, वेदर से कुछ प्रभाव पड़ा है, उस पर काम चल रहा है। इसके अलावा हम नामीबिया और साउथ एशिया के एक्सपर्ट से भी बातचीत कर रहे हैं। सभी इस प्रोजेक्ट में पूर्ण गंभीरता से लगे हुए हैं, चिंता कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह प्रोजेक्ट सफल हो, क्योंकि हर वर्ष चीते आने हैं।
ये भी देखें: MP-Chhattisgarh Weather News : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट !
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
17 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines