MP University Vibrant Student Centric Center: मध्य प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की मोहन यादव सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसके लिए वह नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। सीएम मोहन यादव का कहना है कि किसी प्रदेश के विकास का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है। इसी के तहत प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को भोपाल के राजीव गांधी टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में निर्मित नॉलेज रिसोर्स एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री इन्दर सिंह परमार ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री का निर्देश
उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आधार के तहत इंडस्ट्री-एकेडमिक मीट का आयोजन किया जाएगा। इस मीट में उद्योग जगत की जरुरत के अनुसार पाठ्यक्रम निर्माण करने के साथ बाकी के जरुरी काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के सभी शैक्षणिक प्रयासों और इनोवेशन की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएंगा। यूनिवर्सिटी के छात्रों से बात करते हुए कहा कि प्रशासन को स्टार्टअप के लिए इकोसिस्टम बनाने और विद्यार्थियों के नए इनोवेशन की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी आपातकाल की संघर्ष गाथा
‘वाइब्रेंट स्टूडेंट सेंट्रिक सेंटर’
इसके साथ ही मंत्री इन्दर सिंह परमार ने विद्यार्थियों के नए इनोवेशन को उद्योग जगत तक पहुंचाने के लिए बड़ी कंपनियों को इनक्यूबेशन सेंटर से जोड़ने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नॉलेज रिसोर्स एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर को यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य योजना बनाकर ‘वाइब्रेंट स्टूडेंट सेंट्रिक सेंटर’ के रूप में स्थापित किया जाए।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines