Khelo India Youth Games 2022 MP: मध्य प्रदेश खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को शाम 6 बजे भोपाल के शौर्य स्मारक में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के शुभंकर मोगली का लोकापर्ण किया। उन्होंने थीम सांग भी लॉन्च की। इसके साथ ही मशाक प्रज्जलवित भी की। बता दें कि 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होने वाले इस भव्य खेल आयोजन में 6 हजार खिलाड़ी 13 दिनों तक 8 विभिन्न शहरों के 23 खेल स्थलों में अपना जलवा बिखेरेंगे।
आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में आज केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक विशिष्ट अतिथि रहे। साथ ही एमपी की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में क्या होगा?
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का आयोजन प्रदेश के आठ शहरों- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। दिल्ली में एक खेल कार्यक्रम (साइकिल चलाना) आयोजित किया जाएगा।
- पहली बार वाटर स्पोर्ट्स यानी कयाकिंग-कैनोइंग, कैनोइंग और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगी।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतरराष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय अधिकारी भाग लेंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2,000 स्वयंसेवकों को विभिन्न खेल स्थलों पर तैनात किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines