MP News: खंडवा में सोमवार को निकाली गई कांवड़ा यात्रा के दौरान अचानक से पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि पहले से ही किसी ने पथराव करने की अफवाह फैलाई जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस भी साथ चल रही थी, ऐसे में जैसे ही अफरा-तफरी की स्थिति बनी तो पुलिस ने तुरंत ही बल प्रयोग कर मामले को नियंत्रण में किया। मामला रात 9 बजे के आसपास का है। ऐसे में रातभर पुलिस ने सख्त निगरानी रखी।
अचानक पत्थर फैकने की उठी अफवाह
बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा कहारवाडी क्षेत्र से निकल चुकी थी। इसी दौरान यात्रा के आखिरी में चल रहे कुछ युवकों पर पत्थर फैकने की अफवाह फैली। इसी अफवाह के चक्कर में भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना में फिलहाल किसी के घायल या चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन गाड़ियों में तोड़फोड़ जरूर की गई है।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
हालांकि अब शहर में स्थिति सामान्य हो चुकी है। जिला प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने या अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी देखी जाएगी यह अफवाह थी या इसमें किसी ने कोई हरकत की है। पूरी कांवड़ यात्रा की वीडियो फुटेज चेक की जाएगी। जिसमें अगर कोई नजर में आता है तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पुलिस को पहले से थी आशंका
दरअसल, खंडवा शहर संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में पुलिस को पहले से ही यात्रा में गड़बड़ी की संभावना लग रही थी। ऐसे में पुलिस ने यात्रा में भारी पुलिस बल तैनात किया था, जबकि ड्रोन से कैमरे की निगरानी शुरू कर थी। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन जैसे ही यात्रा महादेवगढ़ मंदिर के पास पहुंची तभी पथराव हुआ था। हालांकि पुलिस की मुस्तेदी से मामला जल्द नियंत्रण में आ गया। लेकिन जिला प्रशासन ने मंगलवार को पूरे शहर में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
ये भी देखें: 20 रुपए किलो टमाटर कब से मिलेंगे जानिए ? हर दूसरे दिन क्यों आ रहा भाव में अंतर…
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines