MP के खंडवा में कैसे अचानक ब्लास्ट हो गए 20 से ज्यादा सिलेंडर, फैली दहशत, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

Khandwa gas cylinder blast: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक गैस के गोदाम में 20 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा गोदाम में रखी टंकी के फंटने की वजह से हुआ था।

Khandwa many gas cylinder blast
विज्ञापन

Khandwa many gas cylinder blast: मध्य प्रदेश के खंडवा के घासपुरा में अचानक भीषण आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी मिली कि एक अवैध गैस के गोदाम में 20 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट हो गए हैं। लोग अपनी जान बचान के लिए भागने लगे। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई है और आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की जा रही है।

टंकी फंटने से हुआ ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, गोदाम में गैस के भंडारण की टंकी फंटने के बाद आग लगी थी। इसके बाद वहां रखे सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक लगातार 20 से ज्यादा सिलेंडर बम की तरह ब्लास्ट हो गए। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई है और प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अवैध रूप से सिलेंडर में गैस रिफिलिंग की जा रही है और प्रशासन ने कोई कठोरी कार्रवाई नहीं की। इस तरह की लापरवाही से कई लोगों की जान भी जान सकती थी।

Advertisment

 

मुंबई के शॉपिंग सेंटर में भी लगी भीषण आग

आग लगने की एक खबर मुंबई के मलाड से भी सामने आई है। यहां पर एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद लोगों में अपनी जान बचाने के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेट की टीम को फोन कॉल कर हादसे के बारे में सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेट की टीम के साथ बचाव टीम भी  घटनास्थल पर पहुंची और 11 लोगों को सुरक्षित शॉपिंग सेंटर से बाहर निकाला गया। फिलहाल, किसी के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ