Khandwa Wife CCTV Video Viral: मध्यप्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खंडवा में एक पति ने अपनी ही पत्नी के निजी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए। ये वीडियो उसने अपने कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाकर रिकॉर्ड किए थे। आरोपी पति ने ये वीडियो ससुर और साले के मोबाइल पर भेज दिए। इसके बाद पत्नी ने पति के विरुद्ध आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है। मामला जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन का है।
समझौता होने के बाद रह रही थी साथ
मांधाता थाने मे महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि पति मोहम्मद मेहताब ने उसके कुछ वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेजे हैं। बताया जा रहा है कि इसी महिला ने अपने पति के विरुद्ध कुछ समय पहले दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, लेकिन समझौता हो जाने से वह पति के साथ रहने लगी थी।
साले और ससुर के मोबाइल पर भेज दिए वीडियो
इस बीच पति ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा लिया। कुछ दिन बाद फिर से पति ने विवाद किया तो वह मायके आकर रहने लगी। फिर 9 अगस्त को पति मेहताब ने उसके निजी वीडियो वायरल कर दिए। इन्हें उसने पिता और भाई सहित परिवार के अन्य लोगों के मोबाइल पर वीडियो भेज दिया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने मांधाता थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आइटी एक्ट के तहत की जा रही है कार्रवाई
खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में विवाद की स्थिति बनी। इसके बाद पति ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो पत्नी के परिजन मायके वालों को भेज दिए थे। पत्नी की ओर से थाने में शिकायत की गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। आइटी एक्ट के तहत इसमें कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच परिस्थितियों जब सामान्य थी उसे समय के ये वीडियो हैं। जिससे अब विवाद के बाद महिला के परिजन भेजे गए हैं।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines