Khandwa Crime: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 9 वर्षीय आदिवासी मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि आरोपी ने मासूम को दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के लोग थाने पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी करने लगे तथा पुलिस से आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की।
दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज
यह घटना मांधाता थाना क्षेत्र के ओंकारेश्वर के पास इनपुन पुनर्वास की है। जहां पर 9 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा एससी–एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रवासियों ने बच्चों की जानकारी जुटाई, तब बच्ची उन्हें रोते हुए मिली, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा पूछताछ में बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी का दर्द बयां किया।
यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में जबलपुर पुलिस, कई ठिकानों पर मारे छापे, 17 बदमाश गिरफ्तार
हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
इस घटना की जानकारी मिलते ही, हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे तथा पुलिस से आरोपी की जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की। घटना को लेकर खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला सामने आने के बाद मांधाता थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
20 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
20 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
20 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines