हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रीवा में बोले केजरीवाल- MP से कांग्रेस और बीजेपी को उखाड़ फेंकों, सरकार बनने के बाद भ्रष्ट मंत्रियों को भेजा जाएगा जेल

विज्ञापन

CM Kejriwal attacked on congress and BJP from Rewa: इस साल के अंत में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में पहुंचे हैं। यहां पर सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस और बीजेपी को उखाड़कर फेंक दो।

मध्य प्रदेश की सरकार ने लोगों को लूटा

रीवा में सीएम केजरीवाल ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है। इन लोगों (मध्य प्रदेश सरकार) ने आपको लूटा है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म किया। जब हमारी सरकार पंजाब में आई थी, तब हमने पूर्व मंत्रियों पर छापे मारे। यहां भी हम भ्रष्ट मंत्रियों को जेल में डाल देंगे। इनके घर से इतना पैसा निकलेगा कि आपकी शिक्षा मुफ्त हो जाएगी और बिजली भी मुफ्त हो जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार का एक-एक पैसा आप पर खर्च होगा।

विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाषण के दौरान सीएम केजरीवाल ने अपनी ही पार्टी के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से पहले दिल्ली में दो पार्टियां थीं। दोनों में अच्छी सेटिंग थी। एक बार तुम राज करो, एक बार हम राज करें। एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटें।

MP की जनता को केजरीवाल की 10 गारंटियां

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश की जनता को 10 गांरटी देने की घोषणा की। इसमें बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार पर लगाम, रोजगार, तीर्थ यात्रा, शहीद सम्मान निधि, कर्मचारियों के लिए संविदा, पेसा कानून बनाने के साथ-साथ किसानों की फसल खराब होने पर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देने की गारंटी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola