Katni News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में एक पटवारी का अजब कारनामा सामने आया है। लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा तो वह रिश्वत के नोट मुह में डालकर चबा गया। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने पटवारी से उल्टी कराकर नोट बाहर निकलवाने की कोशिश की।
500 के 9 नोट निगले
दरअसल, मामला रीठी तहसील के बिलहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां लोकायुक्त की टीम को जानकारी मिली थी कि एक पटवारी रिश्वत लेने वाला है। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। लेकिन जैसे पटवारी ने लोकायुक्त की टीम को देखा तो वह रिश्वत में लिए 500-500 के 9 नोटों को निगल गया। उसने लोकायुक्त की टीम के सामने ही सभी नोट चबाकर निगल लिए।
जिसके बाद लोकायुक्त की टीम पटवारी गजेंद्र सिंह को तत्काल कटनी के जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर के प्रयास से नोटों की लुधिया को उगलवाया गया। हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
किसान से ली थी रिश्वत
किसान चंदन लोधी ने सीमांकन की एंट्री की एप्लीकेशन लगाई थी, उसके एवज में पटवारी गजेंद्र सिंह ने किसान से 5000 की रिश्वत की मांग की थी, जिस पर पहली किस्त 4500 देते किसान ने लोकायुक्त टीम से पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines