Katni: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों की जिंदगी बदल कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी जिंदगी का मकसद है। मेरी कोई भी बहन मजबूर न रहे, मजबूत बने। इसीलिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। योजना से बहनों के पास पैसों की कमी की बेबसी को दूर किया गया है। बहनों को दिए जा रहे 1000 रूपये को धीरे-धीरे बढ़ा कर 3000 रूपये किया जायेगा। मुख्यमंत्री कटनी जिले के ग्राम बंजारी स्थित रामराजा पहाड़ी पर हरिहर तीर्थ में सामुदायिक भवन और कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र भवन के भूमि-पूजन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
दुनिया से जाने से पहले चारों धाम के दर्शन हो जाए- सीएम
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सच है कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार का इंतजाम जरूरी है। लेकिन मनुष्य इससे सुखी नहीं रहता। कभी न कभी इच्छा होती है कि दुनिया से जाने के पहले चारों धाम के दर्शन हो जाये। सभी देवताओं की पूजा कर लें तो लगता है कि जीवन सफल हो गया। इसी विचार से सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना शुरू की है।
जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने सारे तीर्थ यहीं पर उतारने का पुण्य-कार्य शुरू किया है। इस पुण्य संकल्प के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। इस परिकल्पना को मूर्त रूप देने और धरातल में उतारने के लिए जिस सहयोग की जरूरत होगी वह दिया जाएगा। सरकार द्वारा संस्कृत महाविद्यालय आदि के लिये जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा। अच्छे काम में जनता का हमेशा सहयोग मिलता है। उन्होंने विकास और जन-कल्याण में योगदान देने का संकल्प भी लोगों को दिलाया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिंदगी हुई बेहतर
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के साथ ही मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। एक वैभवशाली, समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। लोगों की जिंदगी बेहतर हुई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संतों द्वारा कथा के माध्यम से अमृत वर्षा की जाती है। उन्होंने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर एवं हिन्दू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरि और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज का सम्मान किया।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines