Rewa Airport: मध्य प्रदेश के रीवा को पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का तोहफा करवा चौथ पर दिया है। पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। जिसके बाद सीएम मोहन यादव ने उनका धन्यवाद जताया है। मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी शासनकाल में मध्य प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। रीवा एयरपोर्ट से राज्य की विकास यात्रा को और गति मिलेगी। इस सौगात को देने के लिए वे पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। अब भविष्य में यहां से मालवाहक जहाज भी उड़ान भरेंगे। उनको ये उम्मीद है। एक खास ऐलान भी मोहन यादव ने इस दौरान किया।
सिर्फ 999 रुपये में मिलेगा टिकट
मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि आम आदमी भी हवाई जहाज का सफर करे। चप्पल पहनने वाला भी प्लेन की सवारी का लुत्फ उठाए। इसी वजह से अगले एक महीने में रीवा के लोग एक हजार से भी कम रुपये में राजधानी भोपाल तक सफर कर सकेंगे। यानी लोगों को सिर्फ 999 रुपये में टिकट मिलेगा। सीएम यादव ने कहा कि इतने पैसे में लोग रेलवे का टिकट लेकर सफर नहीं कर सकते। रीवा के लोगों को करवा चौथ के मौके पर बड़ी सौगात मिली है। आज का दिन लोगों को हमेशा याद रहेगा। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट की सौगात देकर देश और सेना के मनोबल को ऊंचा करने का काम किया है।
इस दौरान सीएम यादव ने विपक्ष को भी घेरा। उन्होंने कहा कि एमपी का बजट इस समय साढ़े तीन लाख करोड़ है। भविष्य में बजट 7 लाख करोड़ हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश के विकास के लिए पैसे की कोई किल्लत नहीं रहेगी। कांग्रेस का काम सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलना है। इन लोगों को विकास से कोई सरोकार नहीं है। सिर्फ झूठ बोलने और भाग जाने से ही मतलब है। पहले हमने विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। आज पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी को सम्मान की नजर से देखती है।
दुनिया ने माना मोदी का लोहा
आज दुनिया में इस बात को लेकर विवाद है कि मोदी का सबसे अच्छा दोस्त कौन है? इसके बाद सीएम ने फिल्म शोले का डायलॉग दोहराया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जैसे पानी टंकी पर चढ़कर कह रहे हैं कि मैं शादी किससे करूं? मौसी और बसंती दोनों तैयार हैं। इसी तरह दुनिया मोदी से दोस्ती को लेकर कदम बढ़ा रही है। सीएम ने ऐलान किया कि जल्द पूरे प्रदेश की नदियों को आपस में जोड़ देंगे।
यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
23 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines