हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने महाकाल के किए दर्शन, बोले- हम MP में जीतेंगे 150 सीट

विज्ञापन
Dk Shivakumar

Madhya Pradesh: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार तड़के मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद अब हम मध्य प्रदेश में भी 150 सीटों के शानदार जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं जो अनुचित है और पार्टी मध्य प्रदेश की राजनीति का भविष्य बदल देगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे मामले

डीके शिवकुमार दो दिन के दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं। वे शनिवार की शाम उज्जैन आ गए थे। शिवकुमार ने कहा कि मेरी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मुझसे कह रहे हैं कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बहुत सारे मामले दर्ज किए गए हैं। यह अनुचित है। मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा कि इस बार काफी बोल्ड रहें और सामना करें।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में और हम सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं और हम मध्य प्रदेश की राजनीति के भविष्य में बदलाव लाएंगे।

राहुल ने भी 150 सीटें जीतने का किया दावा

29 मई को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आगामी मध्य प्रदेश चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने दावा किया था कि पार्टी विधानसभा चुनावों में 150 सीटों पर भारी जीत दर्ज करेगी। साथ ही समीक्षा बैठक के बाद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भरोसा जताया और कहा कि पार्टी वहां 150 सीटें जीतेगी।

विज्ञापन

2018 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी थी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और भाजपा को 109 सीटें मिलीं। हालांकि, 2020 में कांग्रेस सरकार ने कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद बहुमत खो दिया। इसके बाद, बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें: Jammu kashmir: नौशेरा की सिमरन ने UPSC CAPF में हासिल की 82वीं रैंक, परीक्षा पास करने वाली जम्मू-कश्मीर की इकलौती लड़की

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola