हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कर्नाटक में बोले CM शिवराज, 'पीएम मोदी सांप नहीं, देश की सांस और जनता की आस हैं'

विज्ञापन
CM Shivraj Singh ChouhanCM Shivraj Singh Chouhan

Karnataka Assembly Election: विपिन श्रीवास्तव। कर्नाटक में जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस का प्रचार तेज हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कर्नाटक में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोदी जी सांप नहीं, देश की सांस है: सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने कर्नाटक में प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को सांप बताया था। जिस पर सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मोदी जी सांप नहीं है, देश की सांस है। जनता की आस है। लोगों का विश्वास है। जैसे ऑक्सीजन पूरे शरीर को जीवन भी देती है और स्फूर्ति से भर देती है वैसे मोदी जी ने देश को नवजीवन दिया है।’

कांग्रेस विषकुंभ बन गई

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कांग्रेस विषकुंभ बन गई है। मोदी जी के बारे में जहर ही फैलाती रहती है। कभी कहते हैं, मोदी मौत के सौदागर हैं। कोई कहता है, सारे मोदी चोर है। कोई कहता है, मोदी जी सांप है, कोई उनको नीच बोलता है। कांग्रेस के विषकुंभ से जहरीले बयान निकल रहे हैं। लेकिन मोदी जी तो जहर पीने वाले विषपान करने वाले नीलकंठ है।’

विज्ञापन

कर्नाटक को SMS से बचना है

सीएम शिवराज यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक को SMS से बचना है। मतलब सिद्धरमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार। एक करप्ट मैसेज मोबाइल खराब कर देता है ठीक वैसे ही ये करप्ट sms कर्नाटक के भविष्य को खराब कर देगा।’ बता दें कि सीएम शिवराज लगातार कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोटिंग करने की अपील की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola