Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आज कर्नाटक में तीन रैलियां की हैं।
कांग्रेस की पहचान 3C
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘कांग्रेस की पहचान 3C हो गई है। करप्शन, क्राइम और कमीशन जबकि भारतीय जनता पार्टी की पहचान है कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, स्वच्छता, डेवलपमेंट, विकास, बीजेपी लगातार विकास के काम कर रही है।’
कांग्रेस आई तो पीएफआई लाई
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, और भारतीय जनता पार्टी संतुष्टिकरण की।कांग्रेस आई तो पीएफआई लाई, भाजपा आई तो प्रोग्रेस लाई, कांग्रेस आई तो मुस्लिम रिजर्वेशन, भाजपा आई तो कल्चरल कंजर्वेशन। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’
‘बीजेपी की सरकार आती है तो पीएफआई पर प्रतिबंध लगता है, लेकिन कांग्रेस और सिद्दारमैया उन्हें छोड़ने का पाप करते हैं। बीजेपी सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो कांग्रेस उस पर भी सवाल खड़े करती है। सेना का अपमान करने का काम करती है, अगर कांग्रेस सरकार में होती तो क्या आज अयोध्या में राम मंदिर बनता, क्या धारा 370 हटती, कांग्रेस होती तो क्या तीन तलाक हटती, कांग्रेस ने कर्नाटक को तबाह और बर्बाद किया
कांग्रेस केवल तोड़ने वाली पार्टी है, क्योंकि ये केवल धर्म के आधार बांट रही है।’
और पढ़िए – सिंचाई परियोजनाओं को लेकर CM शिवराज सख्त, कहा-किसानों को मिले पूरा फायदा
बीजेपी ने कर्नाटक का विकास किया
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘भाजपा की सरकार ने कर्नाटक में विकास के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार सिंचाई की व्यवस्था कर रही है, किसान कल्याण के काम कर रही है, गरीबों को फ्री में राशन दे रही है।’ बता दें कि बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्टार प्रचारक बनाया है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान भी अब बीजेपी प्रत्याशियों के सर्मथन में प्रचार करने में जुट गए हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines