Karnataka assembly election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक के नतीजों से जहां कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश में खुश नजर आ रहे हैं तो यह नतीजे बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ाने वाले जरूर हो सकते हैं। इस बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
एमपी में कर्नाटक का असर नहीं
कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर बोले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘कर्नाटक की जनता का फैसला सर्वमान्य है, वहां का ट्रेंड रहा है एक बार ये एक बार वो। लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर मध्य प्रदेश में नहीं पड़ने वाला है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगवाई में हमने जबरदस्त काम किया है, मध्य प्रदेश में हमने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीवन बदलने का काम किया है, 2023 में हमारी सरकार बनेगी।’
15 महीने की सरकार जनता ने देखी है
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘लोगों ने 15 महीने की कमलनाथ की सरकार को देखा है जो मिस्टर बंटाधार के इशारे पर चल रही थी, जनता ने पहचानती है यह क्या कहते हैं कितना झूठ बोलते हैं। वहीं कर्नाटक में कमलनाथ की खरीद-फरोख्त के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जीवन भर करते क्या रहे हैं, खरीद-फरोख्त के अलावा। कमलनाथ को सिर्फ पैसा दिखता है।’
यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से इतर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। जिस पर बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। बीजेपी को यूपी निकाय चुनाव में मिली जीत पर वीडी शर्मा ने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त मेहनत की यही कारण है कि प्रचंड बहुमत से वहां हमको जीत मिल रही है।’
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 hr agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
3 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
5 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines