KamalNath: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एक बड़ी मांग की है। कमलनाथ ने भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की है। जिसके लिए ही उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
अहीर रेजिमेंट की हो स्थापना
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में लिखा कि ‘भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की जाए, क्योंकि यदुवंशी समाज के वीर जवानों का इतिहास वीरता और साहस से भरा हुआ है। अहीर रेजिमेंट को लेकर समय-समय पर देश के जनप्रतिनिधियों ने सदन और सदन के बाहर अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की है। ऐसे में इस मांग पर अमल किया जाए और भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की जाए।’
लंबे समय से हो रही है मांग
बता दें कि सेना में अहीर रेजिमेंट बनाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही है। यादव समाज लंबे समय से यह मांग कर रहा है। ऐसे में अब कमलनाथ भी इस मामले में पीएम को पत्र लिखा है। बता दें कि यादव समाज ने आगामी दिनों में भोपाल में इसको लेकर प्रदर्शन करने की बात भी कही है। पहले भी देश में कई बार इस मांग को लेकर प्रदर्शन भी हो चुका है। जबकि यादव समाज के सम्मेलनों में भी इस बात की मांग उठाई जाती रही है।
वीरत और साहस से भरा है यदुवंशी जवानों का इतिहास
बता दें कि यदुवंशी जवानों का इतिहास वीरत और साहस से भरा हुआ है। द्वितीय विश्वयुद्ध, भारत-चीन युद्ध, करगिल युद्ध सहित अनेक मौकों पर यादव जवानों ने संघर्ष कर देश और सेना का मान बढ़ाया है। यही वजह है कि लंबे समय से सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग की जा रही है।
खास बात यह है कि भारतीय सेना में पहले से कई रेजिमेंट बनी हुई हैं। जिनमें सिख रेजिमेंट, गोरखा रेजिमेंट, जाट रेजिमेंट, राजपुताना रेजिमेंट, महार रेजिमेंट, मराठा रेजिमेंट और डोगरा रेजिमेंट बनी हुई है। अब कमलनाथ इस मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines