MP News: पंडित कृष्ण शास्त्री से अब तक कई बड़े नेताओं ने मुलाकात की है। अब इस फेहरिस्त में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी जुड़ सकता है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ बागेश्वर धाम जाएंगे, जहां वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात कर सकते हैं।
13 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगे कमलनाथ
बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 13 फरवरी को छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम जाएंगे। जहां भगवान हनुमानजी की पूजा अर्चना करेंगे। जहां वे बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान हनुमान की पूजन अर्चना करेंगे। इस दौरान कमलनाथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है। क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री फिलहाल प्रयागराज में हैं।
पिछले दिनों भी कही थी मुलाकात की बात
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों भी कमलनाथ से जब धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि था कि वह खुद भी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के लिए जाने वाले थे, लेकिन उनका समय धीरेंद्र शास्त्री के समय से मिल नहीं पाया था। ऐसे में कमलनाथ धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात नहीं कर पाए थे। लेकिन अब उनका बागेश्वर धाम जाने का दौरा तय हो गया है।
बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ को हनुमान भक्त माना जाता है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के सेमरिया में एक बड़ा हनुमान मंदिर भी बनवाया है। जहां हनुमानजी की बड़ी प्रतिमा लगी हुई है। ऐसे में कमलनाथ और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
हारी हुई सीटों पर कमलनाथ का फोकस
कमलनाथ का फोकस फिलहाल मध्य प्रदेश की हारी हुई सीटों पर बना हुआ है। 2018 के चुनाव के अलावा जिन सीटों पर कांग्रेस को पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। उन सीटों पर कमलनाथ ने पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। ऐसे में वह 13 फरवरी को पन्ना जिले के अजयगढ़ में सभा को संबोधित भी करेंगे।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
51 mins ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines