Kamalnath: विपिन श्रीवास्तव। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो सबसे पड़े चेहरे डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया को लेकर कयासों का दौर जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कर्नाटक के सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कौन मुख्यमंत्री बनेगा ?
कर्नाटक में डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा। इसको लेकर जब कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया जी से मेरी लगातार बात हो रही है, डीके शिवकुमार का आज जन्म दिन भी है। मेरी खड़गे जी से भी बात हो रही है। कौन मुख्यमंत्री बने मैं इस बात में नहीं पड़ता।’
बजरंग दल के मुद्दे पर कही बड़ी बात
वहीं बजरंग दल पर बैन के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ‘मैंने बार बार कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है, हम उसी का पालन करेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो बांटने की, नफरत की राजनीति करता है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है तो हम किसी को टारगेट नहीं करेंगे। हम वहीं करेंगे जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। ये लोग गिल्टी क्यों फील कर रहे हैं, कि हम उन्हें टारगेट करेंगे, यानि उनके मन में ये बात है कि वो गलत हैं।’
बीजेपी ने सभी हथकंडे अपनाएं
कमलनाथ ने कहा कि ‘कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने पुलिस, पैसा, प्रशासन, ऐसा कोई हथकंडा नहीं था जो नहीं अपनाया, लेकिन वह कांग्रेस के 50प्रतिशत पर भी नहीं पहुंचे। कर्नाटक ने बड़ा उदाहरण दिया है कि अब मतदाता समझदार हैं। बजरंगबली के नाम पर कितना प्रचार किया, वह कहां गया? यह तो कांग्रेस के आसपास भी नहीं आए।’
इसके अलावा देशभर में द केरल स्टोरी मूवी पर भी जमकर सियासत हो रही है। जिस पर कमलनाथ ने कहा कि मैंने केरल स्टोरी नहीं देखी, ना मैं इसके बारे में जानता हूं। आतंकियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले में कहा कि आम मतदाताओं का पेट इन धर्म के मुद्दों से भर गया है। अब हर मतदाता समझता है कि इनके पास अपना कुछ बताने को नहीं रह गया है। तो धर्म की बातें करने लगते हैं।
टिकट पर मुझे कोई दबा नहीं सकता
वहीं टिकट बंटवारे पर कमलनाथ ने कहा कि ‘मुझे कोई प्रभावित नहीं कर सकता, मुझे कोई दबा नहीं सकता। हमारा स्थानीय नेतृत्व जो तय करेगा वहीं उम्मीदवार होगा। मैं लगातार इस काम में लगा हूं, मैं सुबह से मीटिंग्स कर रहा हूं। आज सुबह से मैं 200 लोगों से मिल चुका हूं, बिना स्थानीय संगठन के समर्थन के कोई जीत नहीं सकता। टिकट वहीं से तय होंगे।’
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
11 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines