विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कमलनाथ कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से कहते नजर आ रहे हैं कि‘हम तो 7 दिन से मर रहे हैं।’
वीडियो में कमलनाथ के साथ उनके बेटे और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ भी दिखाई दे रहे हैं। कमलनाथ प्रदीप मिश्रा से बातचीत के दौरान ये भी बता रहे हैं कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्य प्रदेश से गुजारने के लिए दो नियम रखे थे। उन्होंने कम से कम 24 किलोमीटर प्रतिदिन यात्रा करने की बात कही थी और कहा था मैं महाकाल जाउंगा, टंट्या मामा की जन्मस्थली और ओंकारेश्वर जाऊंगा।
वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने तंज कसा
कमलनाथ के वायरल वीडियो पर बीजेपी ने तंज कसना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी अपने इस इवेंट में शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य लोगों को जबरन शामिल न करें, नही तो आपका इवेंट किसी को नुकसान पहुंचा देगा।
नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि राहुल गांधी ने अपनी शर्तो पर टंट्या मामा, बाबा महाकाल की पूजा सहित अन्य कार्यक्रम जुड़वाए। कमलनाथ का बयान ही साबित करता है कि राहुल गांधी धर्म के नाम पर, जनजातियों के नाम पर किस तरह पाखंड करते हैं।
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से दाखिल हुई थी और 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
9 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines