हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kamal Nath को रोकने की कोशिश, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, बागी विधायकों से होगी वन टू वन चर्चा

Congress High Level Meeting Kamal Nath Update: कांग्रेस मध्य प्रदेश में अपना बचाव करने में जुट गई है। कमलनाथ और बागी विधायकों के लिए अहम बैठक बुलाई गई है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, इसलिए मध्य प्रदेश के बागी विधायकों से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस हाईकमान ने नेताओं को मामला सुलझाने को कहा है।

विज्ञापन
Kamal Nath, Digvijaya Singh

Congress High Level Meeting For Kamal Nath: कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में टूट फूट के डर से जूझ रही कांग्रेस ने अहम बैठक बुलाई है। कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच दिल्ली आलाकमान अलर्ट हो गई है, इसलिए कमलनाथ और विधायकों को रोकने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो कल भोपाल जाएंगे और बागी विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगे। दरअसल कांग्रेस को डर है कि कमलनाथ के साथ कई विधायक बगावत करके भाजपा जॉइन कर सकते हैं।

 

2 दिन से सस्पेंस बनाए हुए हैं कमलनाथ

बता दें कि पिछले 2 दिन में कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक छिंदवाड़ा दौरा रद्द करके दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने बेटे नकुल नाथ के साथ दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। नकुल ने अपने X अकाउंट से कांग्रेस का लोगो भी हटा दिया।

विज्ञापन

इसके चलते सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हुई कि कमलनाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर रहे हैं। उनके साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई विधायक भी पार्टी छोड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान और भाजपा हाईकमान दोनों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक सस्पेंस बरकरार रखा हुआ है कि वे कांग्रेस छोड़ेंगे या नहीं? भाजपा जॉइन करेंगे या नहीं? या फिर राजनीति से संन्यास लेने का विचार है।

 

राहुल की यात्रा MP पहुंचने से पहले बगावत का डर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 22 या 23 फरवरी को मध्य प्रदेश पहुंच सकती है। इसलिए कांग्रेस को डर है कि उस दौरान कमलनाथ और विधायक बगावत कर सकते हैं, जबकि कांग्रेस चाहती है कि कमलनाथ यात्रा में शामिल हों, लेकिन भाजपा कमलनाथ को हड़प कर दाव खेल सकती है।

विज्ञापन

करीबी ने अटकलों को सिर से खारिज किया

वहीं कमलनाथ के करीबी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं, लेकिन कमलनाथ से मुलाकात के बाद उन्होंने उनके भाजपा जॉइन करने की अटकलों को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। रही बात भाजपा जॉइन करने की तो जब तक वह अपने मुंह से नहीं कहेंगे, अटकलों पर यकीन करने का कोई मतलब नहीं बनता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola