MP News: विपिन श्रीवास्तव। सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की छटवीं सवारी निकाली गई। चांदी की पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर रूप में नगर भ्रमण पर निकले। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में चल रहा 50 फीसदी कमीशन का मुद्दा भी आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचा। जहां पीसीसी चीफ कमलनाथ ने यह अर्जी लगाई है।
सवारी में शामिल हुए कमलनाथ
दरअसल, कमलनाथ ने बाबा महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना की और 50 फीसदी कमीशन की अर्जी लगाई। कमलनाथ ने अपनी अर्जी में लिखा ‘जय महाकाल,भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम। हे अविनाशी, मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी (BJP) के 50 प्रतिशत के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है।’
कमलनाथ ने लिखा ‘गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें।’
उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है
वहीं कमलनाथ से जब उनके सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह 15 साल पहले ही छिंदवाड़ा में हनुमान मंदिर का निर्माण करवा चुके हैं। ऐसे में उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है, मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं। बीजेपी केवल सवाल उठा रही है।
पहली कैबिनेट बैठक उज्जैन में होगी
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल लोक में ही होगी। बाबा का आशीर्वाद सभी को मिलेगा। वहीं उन्होंने रणदीप सुरजेवाला के बयान का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि किसी ने कोई रक्षास नहीं कहा है बल्कि उनके सेंटेंस को काटकर दिखाया गया व अंत में प्रश्न है वोल्टेज कहां है?।’
ये भी देखें: Neta ji ka Bahi Khata : Agar-Malwa विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मिजाज?
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
15 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines