MP News: सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर आगामी चुनाव में नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। जिससे प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है। बीजेपी विधायक अगर सच में नई पार्टी बनाते है तो इससे बीजेपी के समीकरण बिगड़ सकते हैं। इस बीच विंध्य अंचल के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी बड़ा बयान दिया है।
नारायण त्रिपाठी से मिलेंगे विजयवर्गीय
रीवा जिले के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जब नारायण त्रिपाठी के अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘सारा देश महत्वपूर्ण है, लेकिन विंध्य ने पिछले चुनाव में अच्छा साथ दिया था। इस बार भी विंध्य में जो माहौल है, उससे हम देखते हुए हम सौ प्रतिशत सीटे जीतेंगे। लेकिन नारायण त्रिपाठी ने विंध्य की मांग की है ऐसे में उनसे मुलाकात करके चर्चा करूंगा।’ इस दौरान विजयवर्गीय ने एक और बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव सीएम शिवराज के नाम पर ही लड़ा जाएगा।
चुनाव में सबकी जिम्मेदारी तय होगी
रीवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘अगामी चुनाव को देखते हुऐ सभी को लगना है किसकी क्या जिम्मेदारी होगी इस पर चर्चा की जाएगी, क्योंकि सबकी जिम्मेदारी तय होती है। विंध्य में बीजेपी के कार्यकर्ता सक्रिए हैं।’ बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी को विंध्य अंचल में ही सबसे ज्यादा सफलता मिली थी। विंध्य में बीजेपी को 30 में से 25 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में पार्टी का विंध्य पर पूरा फोकस बना हुआ है।
वहीं पिछले दिनों महिलाओं पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने के सवाल पर और विपक्ष के माफी मांगने की मांग पर विजयवर्गीय ने कहा की ‘मैने कोई ऐसी बात ही नहीं कही तो क्यों माफी मांगू, उन्होंने वीर संवारकर पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर कहा की वो या तो वीर सांवरकर को जानते नहीं या अंजान बन रहे है। उन पर अनर्गल टिप्पाड़ी करना यह दर्शाता है की राहुल गांधी का कितना अल्प ज्ञान है।
संबंधित खबरें
मोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
18 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
19 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
20 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
20 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
23 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines