कैलाश विजयवर्गीय बोले-कांग्रेस हमारी नकल कर रही है, यह शुरुआत तो हमने की थी
Edited By Arpit Pandey

kailash vijayvargiya targeted congress
Edited By Arpit Pandey

kailash vijayvargiya targeted congress
MP Politics: एमपी में साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता कथा आयोजन का सहारा भी ले रहे हैं। प्रदेश में दोनों ही पार्टियों के नेता भागवत कथाओं का आयोजन करवा रहे हैं। वहीं इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी बड़ा बयान दिया है।
इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘इंदौर में बड़ी कथा की शुरुआत हमने की है। बड़े संतो को बुलाकर कथा करवाने की परंपरा को हमने शुरू किया। कांग्रेस के नेता पहले रोजा इफ्तार ही मनाते थे, कांग्रेस नेता सिर्फ मुसलमानों के रोजे खुलवाने का काम करते थे। हमने इंदौर में ऐसे संस्कार डाले कि अब हमारी नकल कांग्रेस के नेता कर रहे हैं, कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल भी कथा करवाने में जुटे हैं।’
विजयवर्गीय ने कहा कि ‘हमें गर्व हैं कि हमने अपने इंदौर में ऐसे संस्कार डाले हैं कि अब कांग्रेस के नेता हमारी नकल कर रहे हैं। ये जो धर्म की गंगा बह रही है उसकी शुरुआत हमने की है। ये धर्म की गंगा बहाने का काम नंदा नगर से ही शुरु हुआ है।
बता दें कि 10 जून को सरकार के मंत्री विश्वास सारंग भोपाल में रुद्राक्ष बाबा कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करा रहे हैं। इससे पहले भी बीजेपी और कांग्रेस के नेता बागेश्वर बाबा, पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडोखर सरकार, जया किशोरी की कथा करा चुके हैं और अभी कथा वाचकों की वेटिंग लिस्ट में इन नेताओं के नाम हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.