Indore-1 Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में जलवा कायम, सातवीं बार जीत, कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को दी शिकस्त

Indore-1 Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को 57, 939 मतों से करारी शिकस्त दी है।

12

Indore-1 Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां की इंदौर-1 विधानसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जीत दर्ज की है। विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को 57, 939 मतों से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि संजय शुक्ला को 1, 00184 वोट मिले। जबकि विजयवर्गीय ने 1,58,123 वोट प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं किया हार का सामना

कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में एक है। भाजपा ने इस बार भी उन्हें मालवा की इंदौर-1 विधानसभा सीट पर उतारा है। कैलाश विजवर्गीय लगातार यहां से अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। बता दें कि, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के एक सक्रिय और पॉपुलर राजनेता हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर- 4 विधानसभा सीट से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वो 6 बार इसी सीट से विधायक बने। उन्होंने अभी तक विधानसभा चुनाव में हार का सामना नहीं किया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय 12 साल से अधिक समय तक राज्य सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। साथ ही विजयवर्गीय भाजपा के स्टार प्रचारक भी है।

विज्ञापन

कॉलेज से ही राजनीति में रखा कदम

विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने कॉलेज से ही राजनीति में कदम रख दिया था। 1975 में उन्होंने एबीवीपी के इंदौर अध्याय के माध्यम से अपने राजनीतिक करियर की शुरू की। इसके बाद साल 1983 में वो इंदौर नगर निगम के पार्षद बने। फिर 1990 में इंदौर- 4 सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के इकबाल खान को हजारों वोटों से हराया था। साल 2014 में भाजपा ने विजयवर्गीय को हरियाणा का पार्टी चुनाव अभियान प्रभारी बनाया। उनके नेतृत्व में हरियाणा के अंदर भाजपा की सरकार बनी और ये उनके लिए बड़ी सफलता साबित हुई। हरियाणा की सफलता को देखते हुए 2015 में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल में पार्टी का नया नेता नियुक्त किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ