MP Politics: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब खुलकर अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। उज्जैन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद सिंधिया ट्वीट कर दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है।
उज्जैन में सिंधिया पर साधा निशाना
दरअसल, उज्जैन पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ”है महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो, उन्होंने ये भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया उस समय राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए।’ उनके इस बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा गर्मा गया।
Jyotiraditya Scindia tweet
सिंधिया ने ट्वीट कर किया पलटवार
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पलटवार किया। सिंधिया ने कहा कि ‘हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों।’ सिंधिया जब से बीजेपी में शामिल हुए उनका दिग्विजय सिंह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।
ग्वालियर-चंबल में दोनों आमने-सामने
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने सालों तक कांग्रेस पार्टी में रहते हुए एक साथ राजनीति की है। लेकिन जब दोनों एक ही पार्टी में थे तब भी दोनों के मतभेद खुलकर सामने आ जाते थे। लेकिन सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद दोनों नेता खुलकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसकी एक वजह ग्वालियर-चंबल भी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस की कमान दिग्विजय सिंह के हाथों में है तो सिंधिया बीजेपी के मजबूत क्षत्रप हैं।
चुनावी साल में तीखी बयानबाजी
दरअसल, मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अब खुलकर कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines