Jyotiraditya Scindia Attack Jeetu Patwari: मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इमारती देवी के लिए दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीति का पारा लगातार बढ़ता ही रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा की तरफ से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई। वहीं अब इस मामले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का रिएक्शन सामने आया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इतना घटिया बयान महिलाओं के प्रति उनकी पार्टी की मानसिकता को दिखाता है, जो निम्न स्तर तक गिर चुकी है। प्रदेश की सभी महिलाएं आने वाले दिनों में कांग्रेस को इसका जवाब देंगी।
अमित शाह के बयान पर क्या बोले सिंधिया?
इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमित शाह के द्वारा देश की समस्याओं को खत्म किए जाने वाले बयान पर कहा कि जहां एक तरफ भारत के अंदर घुसपैठियों हर दिन आते थे, हमारे देश पर प्रहार करते थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में आतंकवादियों और नक्सलवादी दोनों का सफाया हो गया है। भारत में अमन और चैन का वातावरण हो गया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया।
यह भी पढे़ं: ‘वायनाड में हार की आशंका से रायबरेली गए राहुल’ CM मोहन यादव का हमला, प्रियंका पर भी कसा तंज
कश्मीर में हुआ विकास
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि जो कांग्रेसी कहते थे कि 370 हटने पर खून की नदियां बहेंगी, उनकी बात भी झूठी साबित हो गई। धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में एक नई ऊर्जा और नया उमंग पैदा हुआ। पर्यटन को नई ऊंचाई तक पहुंचाया जा रहा है। भारत का मुकुट जम्मू कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग बनकर विश्व पर पूर्ण रूप से अपने आपको स्थापित कर चुका है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, शरीर से निकले छर्रे; जांच के लिए STF गठित
12 mins agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines