MP Politics: मध्य प्रदेश में हाल ही में बीजेपी के दिग्गज नेता दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जबकि बीजेपी के कई पूर्व विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। लेकिन इस सियासी उठापठक के बीच मध्य प्रदेश में संपर्क वाली सियासत अभी भी जारी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है।
बीजेपी के संपर्क में कांग्रेस के लोग
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि ‘कांग्रेस के कई लोग बीजेपी के संपर्क में हैं। कांग्रेस के लोग बीजेपी में आने के लिए संपर्क कर रहे है, उनको वहां घुटन महसूस हो रही है, उनके सम्मान को चोट पहुंच रही है, क्योंकि कांग्रेस में अब एक व्यक्ति का एकाधिकार हो गया है, संगठन नाम की कोई चीज नहीं बची है।’ मंत्री तोमर का यह बयान अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस की 13 मई से शुरू होने वाली धर्म रक्षा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है की चुनाव नजदीक आ गया है, इसलिए ये अपना रंग बदलेंगे, कभी हरा करेंगे, कभी पीला करेगें। 5 साल तक कोई यात्रा क्यों नहीं निकाली। प्रदेश में हिदुत्व की बात करतें है और कर्नाटक में बजरंग बली पर बैन लगाने की बात करते है।’
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बयान पर गौर किया जाए तो मध्य प्रदेश में इन दिनों ‘नेताजी सम्पर्क में है’ वाली सियासत खूब देखी जा रही हैं। इस सियासत का सियासी पारा भी खूब चर्चाओं में है। चुनाव नजदीक आते ही इस पर बयानबाजी का दौर और ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि यह दावा केवल भाजपाई नहीं बल्कि कांग्रेसी भी करते नजर आ रहे हैं। जिससे एमपी की सियासत दिलचस्प होती जा रही है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
13 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines