हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अरुण यादव के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, कहा-जनता आपको जवाब देगी

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia counterattack on Arun Yadav

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कल पीएम मोदी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ही मध्य प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है। यादव के बयान के बाद बीजेपी के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अरुण यादव पर निशाना साधा है।

कांग्रेस की बौखलाहट दर्शा रही है

अरुण यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग मध्य प्रदेश कांग्रेस की बौखलाहट दर्शाती है। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के बयानवीर आती हुई हार को देखकर मर्यादा भूल जाते हैं। अरुण यादव के इस बयान की प्रतिक्रिया देने के लिए हम आपके स्तर तक नहीं गिर सकते हैं। जनता आपको जवाब देगी।’

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं कल से ही बीजेपी के नेता भी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आज कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वर्गीय पिता जी पर जो अभद्र टिप्पणी की गई है, वह उनकी स्तरहीन मानसिकता का प्रतीक है। यही ‘कांग्रेसी कल्चर’, इनकी मोहब्बत की दुकान है । मोदी जी देश का मान और देशवासियों का स्वाभिमान हैं। कांग्रेस रसातल में जा रही है और जब देश के यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी का सीधे मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रही है, तो अभद्र और असभ्य भाषा पर उतर आई है। अरुण यादव द्वारा राजनैतिक मर्यादायें तार-तार की है, आपके बयान से मध्यप्रदेश शर्मिंदा है। अरुण जी आपकी और कांग्रेस की इस कुंठा का जवाब मध्यप्रदेश की जनता देगी।’

अरुण यादव के बयान के समर्थन में उतरी कांग्रेस

वहीं अब अरुण यादव के बयान पर कांग्रेस उनके समर्थन में उतर आई है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ‘अरुण भाई ने भावनात्मक रूप में वो बयान दे दिया वो भी एक जुमला था। हमारे यहां एक कहावत चलती है उनके पुरखे भी नहीं कर पायेंगे ऐसा करके जो उनकी भावनाएं थी तो वो एक जुमले की तरह व्यक्त हुई है। हम कहते हैं मोदीजी के पुरखे भी आ जाए तो कोई कुछ नहीं कर सकते हैं, ये ये जुमला था जैसे 15 लाख वाला था कि हमारी सरकार आएगी तो हम आपके खाते में पैसा डालेंगे उनका जुमला था कि मोदी जी के आने से कुछ बिगड़ेगा नहीं। कांग्रेस की ही सरकार बनेगी इस भावना से अरुण यादव ने बयान दिया।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें