JP Nadda In Khargone: चुनावी साल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश पर पूरा फोकस बनाया हुआ है। वह हाल ही में दो दिन के एमपी दौरे पर पहुंचे थे। जबकि कल फिर जेपी नड्डा खरगोन आ रहे हैं। जहां वह सीएम शिवराज के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सीएम शिवराज युवाओं को देंगे सौगात
दरअसल, मध्य प्रदेश में चुनावी साल में दिग्गजों के दौरे लगातार जारी हैं। कल जेपी नड्डा सीएम शिवराज के साथ खरगोन में होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए सवा तीन लाख लोगों को विभिन्न रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा यहां लाड़ली बहना सम्मेलन का भी आयोजन होगा। जिसमें शिवराज सरकार की तरफ से कई बड़ी सौगातें दी जाएंगी।
जेपी नड्डा बैठक भी करेंगे
सरकारी कार्यक्रमों के अलावा जेपी नड्डा खरगोन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक भी करेंगे। जिसमें 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में चार जिलों के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बीजेपी ने जेपी नड्डा के दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बीजेपी का बूथ पर फोकस
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पार्टी का बूथ पर पूरा फोकस बना हुआ है। बीजेपी के हर बूथ पर सेवा से जुड़े काम होंगे वीडी शर्मा ने कहा कि यह काम पीएम के निर्देश पर होंगे। जिसमें 64100 बूथ पर सेवा से जुड़े काम की तैयारी होगी। कहीं लाइब्रेरी खुलेगी तो कहीं सम्मान के काम होंगे। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई है।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines