Job Fraud Case: ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर नौकरी के नाम पर देश के सबसे बड़े धोखाधड़ी रैकेट में शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी अर्पित पंचाल के रूप में हुई है। आरोपी अर्पित एक आईटी विशेषज्ञ था और उसने नौ वेबसाइटें डेवलप की थीं, जो युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए लुभाती थीं और मोटी रकम ठगती थीं।
EOW के इंस्पेक्टर जनरल ने दी ये जानकारी
EOW के इंस्पेक्टर जनरल जया नारायण पंकज ने कहा, “2022 के अंतिम सप्ताह में EOW द्वारा भंडाफोड़ किए गए एक नौकरी धोखाधड़ी रैकेट के संबंध में हमने रैकेट के एक अन्य संचालक को गिरफ्तार किया है, जो एक इंजीनियर भी है।” उन्होंने कहा कि ये रैकेट अलीगढ़ के इंजीनियरों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
हू-ब-हू सरकारी वेबसाइट की तरह दिखती थीं फर्जी वेबसाइट्स
सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेबसाइटों को इस तरह से डिजाइन किया गया था, जो सरकारी वेबसाइटों की तरह दिखती थीं और इन नकली वेबसाइट पोर्टल पर सरकारी नौकरियों का विज्ञापन देकर लोगों को ठगा जाता था।” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें लगभग 22,000 व्यक्तियों की एक सूची मिली है, जो इन वेबसाइटों के शिकार थे।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित या नौकरी की तलाश करने वाले युवक ओडिशा और गुजरात के रहने वाले थे। पुलिस आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों के पीड़ितों की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर जनरल ने बताया कि अर्पित पांचाल को ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट, भुवनेश्वर के समक्ष पेश किया गया था। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। ओडिशा पुलिस के अनुसार, ईओडब्ल्यू ने इस मामले के मुख्य आरोपी जफर अहमद (25) निवासी सिविल लाइंस, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 hr ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines