विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: देशभर में लगातार हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिम में वर्कआउट करते वक्त या फिर डांस करते, गाना गाते वक्त अचानक लोगों की हार्ट अटैक आने से मौत हो रही है, लेकिन जबलपुर में एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसे देख हर कोई दंग है। दरअसल, यहां चलती बस में चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। अचानक आए हार्ट अटैक से अफरातफरी की स्थिति बन गई और बस बेकाबू हो गई।
छह लोगोंं को रौंदा, एक की हुई मौत
चलती बस में अचानक हार्ट अटैक से बस अनियंत्रित हुई तो यह एक के बाद एक बाइक, कार, ई-रिक्शे से टकरा गई।बस ने इन व्हीकल्स में सवार 6 लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये दर्दनाक घटना जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के दमोहनाका चौक की है।
CCTV भी सामने आया
सिटी बस एक्सीडेंट का CCTV भी सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि लोग रेड लाइट पर खड़े हुए हैं, अचानक से बस आती है और ट्रैफिक लाइट ग्रीन होने का इंतजार कर रहे बाइक, स्कूटी और ई रिक्शा सवार लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। अफरातफरी के बाद लोग एक-दूसरे को बचाने दौड़ते हैं। कई लोग तो बस के भी नीचे आ जाते हैं। हादसे में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं ड्राइवर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
8 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
8 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
8 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
14 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines