Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ग्राहक का यूपीआई पेमेंट पफेल होने पर समोसे बेचने वाले को इतना गुस्सा आया कि उसने यात्री के साथ मारपीट कर दी. बताया गया है कि इस दौरान दुकानदार ने यात्री से घड़ी तक छीन ली. वहीं इस घटना को किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले के सामने आने के बाद जबलपुर RPF ने आरोपी समोसा वेंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है.
वीडियो आया सामने
जानकारी के अनुसार, यह मामला पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के जबलपुर स्थित मुख्य रेलवे स्टेशन का है. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर एक यात्री ने एक समोसा वेंडर से समोसा लिया था. इस दौरान यात्री ने उसका पेमेंट करने के लिए यूपीआई का प्रयोग किया, मगर यूपीआई की पेमेंट फेल हो गई. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रेल यात्री वेंडर से समोसा लेते और UPI से पेमेंट करता हुआ नजर आता है. UPI पेमेंट के फेल होने के साथ ही यात्री की ट्रेन चल लगती है और वह गाड़ी की ओर जाने की कोशिश करता है. इसी दौरान समोसा वेंडर ने ट्रेन की ओर जाने पर यात्री का कॉलर पकड़ खींचने लगता है.
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
इस दौरान वेंडर यात्री के साथ अभद्रता करते हुए समोसे के बदले घड़ी उतरवाता नजर आ रहा है. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय किसी ने मामले की वीडिया बना ली. जिसके बाद वीडियो सामने आने पर रेल महकमा हरकत में आया. इस मामले में जबलपुर के DRM ने ट्वीट करके समोसा बेचने वाले वेंडर की शिनाख्त करने और कार्रवाई की जानकारी दी. वहीं मामले के सामने आने के बाद जबलपुर RPF ने आरोपी समोसा वेंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा आरोपी वेंडर का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है.
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines