---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मड़ई मस्जिद को लेकर क्यों फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा? हनुमान चालीसा का पाठ कर उठाई आवाज

Jabalpur Madai Masjid Row: जबलपुर में मड़ई मस्जिद का विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां हिंदू संगठन मस्जिद की जमीन और निर्माण को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Jabalpur Madai Masjid Row: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मड़ई मस्जिद का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। यहां हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मस्जिद के सीमांकन की आवाज उठाई है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लैंड जिहाद का आरोप लगाते हुए धरना दिया।

इस वजह से भड़का आक्रोश

जानकारी के अनुसार, यहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ रांझी एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डेढ़ माह बाद भी मस्जिद का सीमांकन नहीं किया गया है। इस वजह से आक्रोश भड़का है। इसी के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। संगठनों ने कहा है कि 2 दिसंबर तक सीमांकन का काम नहीं हुआ तो शहर बंद कराया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को जल्द सीमांकन का भरोसा दिया है।

---विज्ञापन---

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, रांझी के मड़ई इलाके में 3000 वर्ग फुट जमीन पर मस्जिद बनी है। इसी को लेकर हिंदूत्ववादी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाल गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मस्जिद का निर्माण किया गया है। अब ये निर्माण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मस्जिद के निर्माण के लिए कोई वैध दस्तावेज होने की भी बात सामने नहीं आई है। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मढ़ई मस्जिद गिराने पहुंचे थे। ये संगठन लंबे समय से सीमांकन कराने की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गुजरात के इस पुराने स्कूल पर लगेगा ताला; अब कहां जाएंगे छात्र

कारसेवा करने की दी थी धमकी 

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में जाकर कारसेवा करने की चेतावनी दी थी। जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जबलपुर एसपी को ज्ञापन दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मस्जिद से जुड़ा मामला अभी अदालत में है। इसलिए अदालत के फैसले का पूरा सम्मान किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: घोर कलयुग! मां पर आया जवान बेटे का दिल; हिफाजत के लिए पुलिस के पास पहुंची महिला

First published on: Nov 21, 2024 08:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola